पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ...तो कर सकते हैं चुनाव का बहिष्कार

...तो कर सकते हैं चुनाव का बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड प्रोफाइल, डाक बंगला वार्ड

छह माह में ही हो गया शौचालय जर्जर, मरम्मत की मांग करते थक गए वार्डवासी।

भास्करन्यूज |धमतरी

सालोंसे समस्याओं को लेकर पार्षद से लेकर कलेक्टर तक से गुहार लगा चुके हंै, लेकिन आज तक हमारी किसी मांग पर कोई हरकत नहीं हुई। वार्ड में चारों गंदगी का आलम और पानी निकासी की व्यवस्था नही होने से लोगों में हमेशा सांप-बिच्छु का डर सताता है। कई बार पहले भी नगर पालिका और कलेक्टर से शिकायत की जा चुकी है। हताश वार्डवासी लिहाजा इस बार नगरीय निकाय चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना रहे हैं।

डागबंगला वार्ड की जनसंख्या लगभग 23 सौ एवं मतदाता 16 सौ के करीब है। शौचालय का बुराहाल एवं सड़कों की हालत को लेकर लोगों में पूर्व पार्षद के खिलाफ काफी आक्रोश है। वार्डवासी जानकी बाई, देवसिंग साहू, गजेन्द्र साहू, राजू साहू, अशोक ध्रुव, जोसना बाई का कहना है कि वार्ड के पूर्व पार्षद सालों से समस्या को देखने आये ही नही है। सड़कों की बदहाली और शौचालय को देखने से ही वार्ड की स्थिति और समस्याआंे का दर्शन हो जाता है। गली नंबर एक में तो समस्याओं का अंबार है। कई स्ट्रीट लाईटें तो सालों से बंद पड़ी हंै। घरों के सामने बनी गंदगी ने लोगों का घराें तक पहुंचना मुश्किल कर दिया है। सफाई के अभाव के कारण संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

तरसरहे बूंद भर पानी के लिए

वार्डमें पानी की पर्याप्त सुविधा नही है। वार्ड में लगी सिटेक्स टंकी सालों से बंद पड़ी है। पानी की किल्लत इतनी अधिक है कि टैंकर आते ही लोगों में आपस में ही विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है।

गर्मी का मौसम तो जैसे तैसे गुजार लिया, लेकिन बारिश में भी पानी की समस्या दूर होने का नाम नही ले रही है। पानी की किल्लत काे देखते हुए वार्ड के लोग सुबह से उठकर सबसे पहले पड़ोस के वार्ड से पानी लाने का काम करते है। कई बार पानी का टैंकर समय पर नही पहुंचता है।

नाम के हैं जनप्रतिनिधि

वार्डकी महिलाअों ने दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि वार्ड में जनप्रतिनिधि सिर्फ नाम के लिए हंै। छोटे-छोटे कामों का श्रेय लूटना शुरू हो जाता है। चुनाव के समय में जनप्रतिनिधि मीठी-मीठी बात कर लुभाने चले आते है और फिर दर्शन नही देते। इस चुनाव में तो उम्मीदवारों से उनके वादों को स्टाम पेपर में लिखवाकर उनका हस्ताक्षर लेकर रखेंगे और वादाें पर खरा नही उतरने पर उनके खिलाफ ह