प्रमाण पत्र की प्रगति रिपोर्ट 25 तक
धमतरी| सहायकआयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय द्वारा जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय शैक्षणिक संस्था प्रमुखों से आगामी 25 सितंबर तक उनकी संस्था में कक्षा नवमीं से उच्च शिक्षा तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के बनाए गए जाति प्रमाण पत्र की प्रगति रिपोर्ट मंगाई गई है। शेष अस्थायी, स्थायी जाति प्रमाण पत्र के बारे में भी जानकारी देनी होगी।