पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईवा ने गाय को कुचला रेत गाडि़यों पर गांव में रोक

हाईवा ने गाय को कुचला रेत गाडि़यों पर गांव में रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरौद ली चौक में हुई घटना, हाईवा, ट्रक के प्रवेश पर ग्रामीणों ने लगा दी रोक।

भास्करन्यूज |धमतरी

लीलररेत खदान में रोजाना 100 से अधिक गाड़िया रेत भरने आती है। रेत खदान तक पहुंचने में वाहनों को तीन गांव से होकर गुजरना पडता है। ड्राइवर की लापरवारी की शिकायत आए दिन मिलती है। वाहनों की रफ्तार इतनी ज्यादा होती है कि दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार हादसा भी हो चुका है।

रविवार रात अज्ञात हाइवा ने अरौद (ली) चौक के पास सडक किनारे बैठी गाय को कुचल दिया। रेत भरी वाहन से गाय बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की खबर ग्रामीणों को अल सुबह लगी। गांव वालों ने एकमत होते हुए अरौद रोड को पत्थर से ब्लाक कर दिया और रेत भरने पहुंचने वाली वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। दोपहर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। शाम तक वाहनों को प्रवेश नहीं दिया गया था।

कुकरेल से रवाना हुई गाड़ियां

अरौदके पहले ही गाड़ियों को रोक दी गई थी। कइयो ने लाइन लगाया था, तो कई कुकरेल की ओर से होकर लीलर रेत खदान तक पहुंचे। तब जाकर रेत भर पाए। खदान में जब एक साथ गाड़ियों की लाइन लगी तो वहां विवाद की स्थिति बन गई थी।

धमतरी. अरौद प्रवेश के पहले रेत गाडि़यों को बोल्डर रखकर इस तरह रोका गया।