वैन ने साइकिल को ठोका, एक की मौत
हफ्तेभरमें शहर एवं आसपास में यह पांचवी घटना है। 5 दिसंबर को नहर नाका के पास एक व्यक्ति को मेटाडोर ने रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 7 दिसंबर को मेनोनाईट स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र को ट्रेक्टर ने ठोकर मार दिया। सिर में चोट आने के कारण उनकी भी मौत हो गई। 9 दिसंबर को बठेना के छात्र लक्की को ट्रक ने रौंद दिया वहीं 13 दिसंबर की रात्रि लगभग 8 बजे एक ट्रक ने कक्षा 7वीं के छात्र को ठोकर मार दी। छात्र का पैर कुचला गया था।
भास्कर न्यूज |धमतरी
मजदूरीकर घर लौट रहे दो सगे भाई सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में एक की मौत हो गई।घटना शनिवार को रात 8.30 बजे की है। संबलपुर निवासी राजकुमार (26) पिता दीनदयाल अपने भाई सियाराम के साथ सौरभ राईस मिल से काम कर सायकल से घर लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से आर रही वेन ने सायकल को चपेट में ले लिया। घटना में दोनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। अस्पताल में राजकुमार की मौत हो गई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।