रेलवे क्रासिंग पर हाईवा भिड़ी ट्रेन से
रविवारको सुबह 8.30 बजे ग्राम सेनचुआ के पास रेलवे क्रासिंग पर छोटी लाइन की ट्रेन से हाईवा भिड़ गई। दुर्घटना में हाईवा चालक, परिचालक एवं ट्रेन परिचालक को गंभीर चोटें आई हैं उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया है। हाईवा के ड्रायवर धरमदास ने बताया कि घटना कोहरे के कारण हुई सड़क पर कोहरा छाए रहने के कारण सामने का दृश्य दिखाई नहीं दिया। घटना के दौरान ट्रेन मानव रहित क्रासिंग से क्रास कर रही थी, जिससे वाहन टकरा गया।
हादसा इतना जबर्दस्त था कि भिडंत होते ही हाईवा उछलकर दूर फेका गई, वहीं ट्रेन में सवार यात्रियों को कुछ समझ नहीं आया। ट्रेन रुकने पर यात्रियों को दुर्घटना का पता चला। दुर्घटना में हाइवा ड्रायवर धरमदास (23) पिता सालिकराम कुर्रे, परिचालक दीपक(22)पिता लाल प्रसाद रात्रे को गंभीर चोंटे आई। ट्रेन के परिचालक डीके वर्मा को भी चोंटे आई। घायलों को संजीवनी से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया।
आधे घंटे बाद छूटी रेल
हादसेके लगभग आधे घंटे बाद ट्रेन रायपुर के लिए रवाना हुई। इस बीच यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस पहुंचने के बाद व्यवस्था दुरुस्त हुई। फिर ट्रेन रायपुर के लिए रवाना हुई।
दर्जनभर गेट, पर गेटमेन नहीं
धमतरीसे रायपुर तक दर्जन भर रेलवे क्रासिंग हैं, लेकिन एक भी स्थान पर गेटमैन की व्यवस्था नहीं है। विडंबना है कि सड़क क्रास करते वक्त ट्रेन ड्रायवर ही उतरकर गेट खोलता एवं बंद करता है।
धमतरी. ग्राम सेनचुआ के पास मानवरहित रेलवे क्रांसिग में ट्रेन और हाईवा में जबर्दस्त भिडंत हो गई।