- Hindi News
- वार्डों में बगावत, मंत्री विधायक के खिलाफ गुस्सा
वार्डों में बगावत, मंत्री-विधायक के खिलाफ गुस्सा
मंत्री और विधायक की प्रतिष्ठा दांव पर, नाराज लोग िनर्दलीय लड़ने की तैयारी में।
भास्करन्यूज |धमतरी
भाजपा-कांग्रेसने महापौर सहित निगम के सभी 40 वार्डो में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी तय होने के बाद दोनों ही पार्टी मेंे बगावत के स्वर गूंज रहे हैं। रातोंरात प्रत्याशी बदल जाने से वार्डो में बवाल मच रहा है। कोई वरिष्ठ नेताओं पर ठीकरा थोप रहे, तो कई निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। कई वार्डो के सक्रिय कार्यकर्ता के भी टिकट कट गए। चुनाव का परिणाम जो भी हो लेकिन प्रत्याशी का नाम आने के बाद नाराजगी चरम पर है। ऐसे में मंत्री और स्थानीय विधायक की प्रतिष्ठा दांव में लग गई है। दोनों ही पार्टी से किसी भी प्रत्याशी को बी फार्म नहीं मिला है। ऐसे में प्रत्याशी फिर बदल सकते हैं। इससे विवाद फिर और गहराएगा। भाजपा में 10 से अधिक का नाम बदल गया। शुरू से जिनका नाम तय माना जा रहा था,उनमें से कई का टिकट ही कट गया। कांग्रेस की स्थिति ज्यादा खराब है। दर्जनभर वार्ड से प्रत्याशी बदल गए हैं। कई दिग्गजों का टिकट कट गया है, जो पार्टी की नीति पर टिप्पणी करने से भी संकोच नहीं कर रहे। टिकट कटने को लेकर रविवार को ब्राम्हणपारा में दावेदार राजेश पांडे के निवास स्थान में बैठक हुई जहां नाम कटने को लेकर हंगामा हुआ।
बदलतेजा रहे वार्डो के प्रत्याशी
टिकटवितरण को ले वार्डो में दावेदारों के बीच घमासान मचा हुआ है। प्रत्याशी घड़ी- घड़ी बदल रहे। अधिकृत प्रत्याशी की सूची जिलाध्यक्ष के पास भी नहीं है। ऐसे में कौन प्रत्याशी पार्टी का सही प्रत्याशी है इसे लेकर दावेदारों में उहापोह की स्थिति है। मराठापारा में भाजपा से जीतेन्द्र जगताप का नाम तय माना जा रहा। सुशील पवार, जनसंघ से जुडे़ विनोदराव रणसिंह भी कतार में थे। इन दोनों का टिकट कट गया। जालमपुर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रेखा शांडिल्य का नाम तय माना जा रहा था। रविवार सुबह इनके स्थान पर संजय डागौर का नाम सामने रहा है। भाजपा से पहले प्रेमलाल देवांगन का फायनल था,अब पप्पू वर्मा का नाम सामने रहा। ब्राम्हणपारा में भाजपा से रवि पांडे का नाम तय था। अंत में दिनेश दुबे को पार्टी ने प्रत्याशी बना दिया। कांग्रेस से राजेश पांडेय का फायनल था। शनिवार रात को राहुल संचेती का नाम फायनल हो गया। महंत घासीदास वार्ड में भाजपा से दयाराम को टिकट मिला है। प