पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतभेद भुलाकर समाज में लाएं एकजुटता

मतभेद भुलाकर समाज में लाएं एकजुटता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसपारास्थित साहू छात्रावास में तहसील साहू समाज का रविवार को युवक-युवती परिचय सम्मेलन हुआ। विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। समारोह में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी हुआ। कार्यक्रम में साहू समाज ने उनकी बेहतरी के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सम्मेलन में जिले सेे बड़ी संख्या में महिला,पुरूष, युवक-युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कृपाराम साहू थे। अध्यक्षता समाज के प्रदेशाध्यक्ष विपिन साहू ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लेखराम साहू,जिलाध्यक्ष दयाराम साहू, चितरंजन साहू, बिसहतराम साहू, मालकराम साहू, अमरदीप साहू, खिलेश्वरी किरण,केजूराम साहू थे। अतिथियों ने भक्त माता कर्मा की पूजा आरती एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि श्री साहू ने कहा कि समाजजन सब मतभेद भुलाकर संगठित रहंे, तो गर्जना के लिए काफी है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों की तलाश, धन और समय की बचत होगी। एक मंच में बैठने से रिश्ता और समाज में जुड़ने का मौका मिलता है। सम्मेलन में भाग लेने आए युवक-युवतियों ने मंच में अपना परिचय दिया। इस दौरान युवक-युवतियों का पंजीयन सामाजिक पत्रिका के लिए किया गया। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष डीपेन्द्र साहू, अवनेंद्र साहू, अमरदीप साहू, लीलाराम साहू, मनोज साहू, घनश्याम साहू, मनीषा साहू, रुपराम साहू, फूलसिंह साहू, राघवेन्द्र साहू समेत साहू समाज के पदाधिकारी एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

प्रतिभाओंका हुआ सम्मान

सम्मेलनमें विभिन्न क्षेत्रों की सामाजिक प्रतिभाआें का सम्मान किया गया। इनमें गणेश साहू, कुश्ती में ममता साहू, यशस्वी साहू, चित्रकला में यामिनी साहू, मॉडल स्पर्धा में मुकेश साहू, सत्यवती साहू, लेखा साहू के अलावा कक्षा दसवीं से 16 विद्यार्थी, 12वीं से 16 विद्यार्थी एवं 30 रक्तदाताओं का सम्मान कर प्रशस्तिपत्र दिया गया।

धमतरी. सम्मेलन में प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत करते अतिथि।