पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज के बच्चे शिक्षित,लेकिन दीक्षित नहीं

आज के बच्चे शिक्षित,लेकिन दीक्षित नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफलता के पांच कदम एवं तनाव मुक्ति शिविर का उद्घाटन हुआ।

भास्करन्यूज |धमतरी

ब्रह्माकुमारीडॉ. प्रभा मिश्रा ने सफलता के पांच कदम एवं तनाव मुक्ति शिविर के उद्घाटन अवसर पर पुराना गंज मंडी में कहा कि आज दुनिया में वस्तुओं की कमी नहीं है, लेकिन इंसान के पास अच्छे विचारों की कमी हो गई है। शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए अधिक धन इकट्‌ठा करने लग गए हैं, यही हमारे जीवन में दुख पैदा कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि आज हमारे बच्चे शिक्षित तो हो रहे हंै, लेकिन दीक्षित नहीं हो रहे। हमारे पास डिग्रियां तो रही हैं, लेकिन दिव्यता नहीं रही है। जीवन का लक्ष्य मात्र पैसा कमाना रह गया है। दुनिया में कई प्रकार के प्रदूषण बढ़ रहा है, लेकिन सबसे बड़ा प्रदूषण है मानसिक प्रदूषण। भारतीय संस्कृति में दान देने की प्रथा थी, देकर खुश होते थे आज लेकर भी खुशी नहीं मिलती।

इस अवसर पर बालाराम साहू, हर्षद मेहता, इंदर चंद चोपड़ा, डॉ. एनपी गुप्ता, केदारनाथ अग्रवाल, सलज अग्रवाल, कन्हैया देवांगन, डिगेश सिन्हा, अशोक दुम्बानी, पार्वती वाधवानी, देशराज पंजाबी, चंद्रलाल डोडवानी, लक्षमण दास लालवानी, दीपक जैन, अशोक वरदयानी, आलोक जाधव, राजकुमार विश्वकर्मा, मंजीत छाबड़ा, रूपेश राजपूत उपस्थित थे। कार्यक्रम 18 दिसम्बर तक जारी रहेगा। प्रतिदिन मंडी में कार्यक्रम सुबह- शाम 7 से 8:30 बजे तक आयोजित है।

धमतरी. शिविर का शुभारंभ करती डा. मिश्रा एवं अतिथिगण।