रैली निकाल आज भरेंगे नामांकन
धमतरी| नगरपंचायत आमदी से भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभी पार्षद प्रत्याशी सोमवार को सामूहिक रुप से नामांकन जमा करेंगे। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कालीदास सिन्हा ने बताया कि नामांकन जुलूस शीतला मंदिर से निकलेगी, जिसमें सभी प्रत्याशी, ग्रामीण मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।