पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक यूनियन में प्रगति पैनल का रहा कब्जा

ट्रक यूनियन में प्रगति पैनल का रहा कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रकएसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव गुरूद्वारा भवन में 10 बजे से शाम 4 बजे तक हुआ। 263 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग किएा। सुबह से ट्रक ओनर्स के लोगों में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल रहा। अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह सिद्घू, अरविंदर सिंह मुंडी और नरेन्द्र खंडेलवाल मैदान में थे। इनके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए कमल किशोर अग्रवाल, गुरमीत सिंह बिन्द्रा, सचिव पद के लिए जसविंदर सिंह, ओमप्रकाश, सहसचिव पद के लिए जितेन्द्र राव जगताप, राजेन्द्र गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए रामवतार यादव तथा भरत साहू मैदान में थे। युनियन में इस बार प्रयास पैनल के सभी पदाधिकारी जीते। इनमें अध्यक्ष अरविंदर सिंह मुंडी ने 39 मतों से धमाकेदार जीत दर्ज की। इसी पैनल के गुरमीत सिंह बिंद्रा उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश साहू सचिव, राजेश प्रसाद गुप्ता सहसचिव, भरतलाल साहू कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जीत के बाद प्रत्याशी एवं समर्थक खुशियां मनाते रहे।