पिता की डांट से छात्रा ने लगाई आग
धमतरी|नगर पंचायतआमदी निवासी मुराली राम की 18 वर्षीय पुत्री विद्या निर्मलकर कक्षा 12वीं की छात्रा है। गुरुवार की रात लगभग 8 बजे उसने अपने कमरे में मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। हादसे में छात्रा 90 प्रतिशत झुलस गई। उपचार के लिए परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे रायपुर रिफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया छात्रा विद्या को उनके पिता मुराली राम ने किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी। फिलहाल छात्रा का बयान पुलिस ने दर्ज नहीं किया है।