छात्राओं ने कालेज में बिखेरी सतरंगी छटा
शासकीयकन्या कालेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। इस मौके पर कालेज की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सतरंगी छटा बिखेरी। छात्राओं की प्रस्तुति पर रीझे लोगों ने जमकर उत्साहवर्द्धन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर अर्चना चौबे थी। अध्यक्षता कालेज प्राचार्य डा एसके चटर्जी ने किया। इस मौके पर महापौर श्रीमति चौबे ने कहा कि विद्यार्थी जीवन, जिंदगी का सबसे अमूल्य समय होता है, इसलिए इसका समुचित उपयोग करें। जीवन में सफलता के लिए एक राह चुनें और लक्ष्य की प्राप्ति में जुट जाएं तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। निर्णय लेने में की गई एक पल की देरी से आप प्रतिस्पर्धा में पिछड जाएंगे।
प्राचार्य डा चटर्जी ने कहा कि मानव जीवन के लिए शिक्षा एक बहुमूल्य सम्पति है। क्षेत्र समाज के विकास के लिए मनुष्य को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। जिस तरह लोगों को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन जरूरी है, उसी तरह मानव जीवन में खुशहाली लाने गांव समाज को विकसित करने के लिए शिक्षा भी जरूरी है।
धमतरी. वार्षिकाेत्सव में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।