पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला पंचायत पर कांग्रेस का परचम लहराया, जीती 7 सीट

जिला पंचायत पर कांग्रेस का परचम लहराया, जीती 7 सीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{नगरी जनपदमें जिला पंचायत सदस्य की मतगणना गहमागहमी के बीच हुआ। {4सीटमें से एक में कांग्रेस जीती।

भास्करन्यूज| धमतरी

जिला पंचायत में अंतत: कांग्रेस का परचम लहराया। भारी गहमागहमी के बीच नगरी में मतगणना हुई। पहले क्षेत्र क्रमांक 13 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रेमलता नागवंशी की जीत घोषित कर दिया गया था। बाद में जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी सहित कांग्रेसियों ने पुनर्गणना के लिए आवेदन किया। पुनर्गणना कांग्रेस के पक्ष में रहा और यहां से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तामेश्वरी मरकाम की जीत हुई। इस तरह कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा से छीनने में सफल रही।

जिला पंचायत सदस्य के 13 सीटों पर इस बार चुनाव हुआ। यह चुनाव काफी दिलचस्प रहा। कई बडे नेता पराजित हो गए। धमतरी, कुरुद, मगरलोड ब्लाक में कांग्रेस के 6 तथा भाजपा के 3 सदस्य जीते थे। भाजपा को सत्ता में आने के लिए चारों सीट चाहिए थी। इधर कांग्रेस को सिर्फ एक सीट की जरुरत थी। मतगणना में क्रमांक 11 से भाजपा समर्थित राजाराम मंडावी, 12 से सत्यवती, 10 से फत्तेलाल ध्रुव को जीत मिली। क्रमांक 13 की मतगणना शनिवार को हुई। दोपहर को इसका परिणाम आया। यहां से भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रेमलता नागवंशी को विजयी घोषित कर दिया गया।

परिणाम से कांग्रेसी असंतुष्ट थे। मतगणना केन्द्र में कांग्रेसियों ने पुनगर्णना की मांग करते हुए जमकर हल्ला मचाया। घंटेभर बाद पुनर्गणना की गई, जिसमें कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तामेश्वरी मरकाम को 194 मतों से जीत िमली। इस तरह से कांग्रेस का जिला पंचायत में कब्जा हुआ। नगरी में कुल 84.45 फीसदी मतदान हुआ।

नगरी जनपद के विजयी प्रत्याशी

नगरीजनपद क्षेत्र में क्रमांक 1 से सियाबाई साहू, 2 से महेश्वरी ध्रुव, 3 से सत्तूबाई नेताम, 4 से पींगल गोटा, 5 से दीपक जानू, 6 से जगेश्वरी टेकाम, 7 से कलेश्वरी मरकाम, 8 से अजय ध्रुव, 9 से मुकेश बघेल, 10 से पिंकी शिवराज शाह, 11 से शिवकुमारी राय, 12 से रामदयाल साहू, 13 से दशरीबाई कमार, 14 से आत्माराम सोरी, 15 से हेमलता प्रजापति, 16 से महेन्द्र नेताम, 17 से दलगंजन मरकाम, 18 से प्रीति यदु, 19 से अंजोर सिंह, 20 से तामेश्वरी साहू, 21 से महेश सिन्हा, 22 से उमेश देव, 23 से राधाबाई समरथ, 24 से अशोक सोम, 25 से रेखाबाई नेताम को जीत मिली।