5 हजार से अधिक बच्चों ने दिया इम्तिहान
सरकारीखर्च पर बेहतर शिक्षा पाने की चाहत में जिले के 5275 छात्र-छात्राओं ने नवोदय चयन परीक्षा दिलाई। इनमें से मात्र 80 को ही वनोदय विद्यालय में दाखिला मिलेगा। ऐसे में परीक्षार्थी एवं पालक इसे किस्मत का खेल निरोपित कर रहे है। परीक्षा सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित हुआ।
कुरुद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए निर्धारित सीटों से कई गुना ज्यादा छात्र होने से हर साल चयन परीक्षा आयोजित की जाती है। इस वर्ष 5491 पात्र छात्रों में से लिखित परीक्षा में 5275 परीक्षार्थी शामिल हुए। शनिवार को जिले के 16 केन्द्रों में परीक्षा हुई। 216 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
प्राचार्य एसएस पैकराज ने बताया कि नवोदय विद्यालय में उच्च स्तरीय शिक्षा दी जाती है। 6वीं में यहां प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं में 12वीं तक इतनी योग्यता हो जाती है कि उन्हें किसी किसी जगह जाब मिल जाता है। इस वर्ष 80सीटों के लिए परीक्षा आयोजित की गई।
धमतरी. आदर्श कन्या शाला में परीक्षा दिलाते बच्चे।
पालकों के लिए किस्मत का खेल
परीक्षार्थियोंके पालकों को जब पता लगा कि इस साल 80 छात्र-छात्राओं का ही नवोदय में चयन होना है। कुछ पालकों ने बताया कि गरीबों के बच्चे नवोदय में चयनित होकर उच्च स्तरीय शिक्षा पा सकें, इस उम्मीद से अपने बच्चों को परीक्षा में बिठा रहे हैं। उम्मीदवारों की संख्या काफी ज्यादा है, इसलिए यह किस्मत का खेल भी होगा।
कितने अनुपस्थित
परीक्षामें इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम के 5275 परीक्षार्थी बैठे। धमतरी ब्लाक के चार परीक्षा केन्द्रों में आयोजित हुई। गर्ल्स स्कूल में 408 परीक्षार्थी में 396 उपस्थित, 12 अनुपस्थित रहे। नगर पालिका स्कूल में 393 दर्ज में 375 उपस्थित 18 अनुपस्थित, डा शोभाराम देवांगन स्कूल में 482 में 449 उपस्थित 33 अनुपस्थित रहे।