पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 महीने बाद भी नहीं सौंपी योजना

20 महीने बाद भी नहीं सौंपी योजना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल आवर्धन योजना का काम अब तक पूर्ण नहीं हुआ, लीकेज समस्या हावी

समस्या

छहसाल तक जल आवर्धन योजना की खुदाई चली। अब भी कहीं-कहीं खुदाई का नजारा देखने को मिल रहा है। 9 मई 2013 को मुख्यमंत्री के हाथों पीचएई ने लोकार्पण करा लिया। लोकार्पण तो हुआ, लेकिन पूरे 40 वार्ड के लोगों को पानी नहीं मिल रहा।

कई वार्डों में अभी भी जल आवर्धन की पाइप लाइन नहीं बिछने या पानी नहीं आने की शिकायत है। बार- बार प्लांट में खराबी रही तो लीकेज की समस्या को ले नगर निगम हैंडओवर नहीं ले रही। कार्य पूर्ण नहीं होने सहित कई दिक्कतों के कारण अब तक हैंडओवर नहीं किया जा सका।समस्या को ले नागरिक निगम के पास पहुंचते हैं तो हैंडओवर नहीं होने की बात कही जाती है। पीएचई के अधिकारी निगम द्वारा ही जल आवर्धन योजना संचालित करने का जवाब देते हंै। शहर में अभी भी कई जगह लीकेज है। व्यर्थ में पानी बह रहा है। गर्मी की शुरुआत हो रही है। कुछ हफ्ते में पानी के लिए मारामारी मचेगी। रायजिंग पाईप टूटने से दो दिन तक शहरवासियों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई।पाइप खरीदी रायपुर से की गई तब जाकर खराबी दुरुस्त हुई। इन्ही सब दिक्कतों को ले निगम हैंडओवर नहीं कर रही। पाइप लाइन खुदाई सबसे बड़ी समस्या रही।

नहीं लिए हैंडओवर

^मईमें निगम को हैंडओवर किए थे वे नहीं लिए। कुछ काम बाकी था, अब कार्य पूर्ण हो गया है। हैंडओवर की कार्रवाई चल रही है। हम 1 जनवरी से उन्हें हैंडओवर मानकर चल रहे हैं। जीएनरामटेके, ईई पीएचई

धमतरी. वाटर ट्रीटमंेट प्लांट से शहर में हो रही जल की आपूर्ति।

योजना पर नजर

{योजना कीलागत - 1724 लाख

{पुनरीक्षितलाग- 3138.25 लाख

{शुद्धिकरण-14.70एमएलडी

{संचालन-पीएचई विभाग

{पाइपलाइन-105 किमी बिछी