स्कूल वेन में शराब तस्करी, 7 गिरफ्तार
धमतरी| स्कूलवेन में शराब की अवैध तस्करी करते कुरुद पुलिस ने सात युवक को 20 कार्टून शराब के साथ पकड़ा है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है। कुरुद टीआई ने बताया कि वेन क्रमांक सीजी 04 बी 6512 में शराब की अवैध तस्करी करते नारी रोड भरदा मोड़ के पास सात आरोपियों को पकड़ा गया है। सभी वेन में सवार थे।