पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबीटी शिविर के पहले दिन रही अव्यवस्था से आक्रोश

डीबीटी शिविर के पहले दिन रही अव्यवस्था से आक्रोश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके 40 वार्डों के लिए लगाए गए डीबीटी शिविर का प्रथम दिन अव्यवस्था की भंेट चढ़ गया। अधिकांश राशन कार्डधारियों को स्थान की जानकारी नहीं होने के कारण इधर-उधर भटकते रहे। कुछ लोग तो शिविर स्थाल में अव्यवस्था देख लौट गए। शिविर स्थल में कार्डधारियों की भीड़ उमड़ गई लेकिन उन्हे जानकारी देने वाले नहीं थे जिसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्रथम दिन लगभग 120 उपभोक्ताओं का आधार बैंक खाता खुला। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संचालित उचित मुल्य दुकानों में प्रचलित राशन कार्डधारियों की बैंक खाता, आधार कार्ड मतदाता परिचय पत्र, स्मार्ट कार्ड तथा मोबाईल नंबर की जानकारी का मूल दस्तावेज अनिवार्य रुप से प्रस्तुत किया जाएगा।

शहर के 40 वार्डों के लिए दानीटोला वार्ड पोस्टआफिस वार्ड में शिविर लगाकर उपभाेक्ताओं की आधार कार्ड बैंक खाता खोले जा रहे है। ऐसे में लोग परेशान रहे। शिविर में राशनकार्डधारियोें का बैंक खाता और आधार कार्ड मौके में बनाए जा रहे है। जिला खाद्य अधिकारी बसंत कोरर्म ने बताया कि डीबीटी शिविर चार दिनों तक जारी रहेगा।

जिसमें राशन कार्डधारियों का अनिवार्य रुप से खाता आधार कार्ड बनाए जा रहे है। शिविर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

कई कार्डधारी हुए परेशान

शिविरमें पहुंचे उपभोक्ता रामेश्वरी साहू, फूलेन्द्र कुंजाम का कहना है कि शहर के 40 वार्डों के लिए दाे स्थानों में शिविर लगने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं प्रचार-प्रसार भी शासन स्तर में नहीं किया गया। अव्यवस्था देख लौट गए। कुछ लोगों काे शिविर के संबंध में जानकारी भी नहीं है।