शौचालय, पार्किंग की व्यवस्था नहीं
पार्षद बनने से पहले सभी करते है वादे, पर निभाने में नहीं दिखाते दिलचस्पी
वार्ड परिक्रमा
सदरउत्तर वार्ड के लोग विकास के लिए तरस रहे हंै। सालों पुरानी सड़क, नाली और सफाई की समस्या आज भी जस की तस है। सदर उत्तर वार्ड की जनसंख्या लगभग 24 सौ है। वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड में तालाब, शौचालय, स्क्ूल और सामुदायिक भवन की आवश्यकता है। वार्डवासियों को दूसरे वार्ड पर आश्रित रहना पड़ता है।
वार्ड के लोग नाम छपाने की शर्त पर बताया कि सदर उत्तर वार्ड में सदर बाजार के अलावा अन्य चार चौक हैं, लेकिन सदर मार्ग को छोड़ दंे तो अन्य की स्थिति दयनीय है। चारो ओर गंदगी और टूटी-फूटी नालियां एवं जर्जर सड़क नजर आती है।
वार्ड की कई गलियों में पेयजल के लिए पाईप लाईन का विस्तार नही हो पाया। सफाई का भी बुराहाल है। जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर से उठने वाली दुर्गंध ने लोगों को परेशानी में डाल रखा है। सफाई कर्मचारी कभी कभार ही वार्ड में दिखते हंै। वार्ड में तालाब, शौचालय नही हैं। आंगनबाड़ी और सामुदायिक भवन के लिए तरस गए। ऐसी कई बुनियादी सुविधाएं हंै, जिसके लिए वार्डवासी दूसरे वार्ड पर आश्रित हैं। गार्डन देखरेख के अभाव में उजड़ गया।
धमतरी. अनदेखी से वार्ड का पुराना गार्डन भी बदहाल हो गया।
सड़कों में जगह जगह गड्ढे
सड़केंसालों से मरम्मत के लिए तरस रही हैं। कई जगह उभर आई गिट्टियां दुर्घटना का कारण बन रही हैं। पाईप लाईन के लिए खोदे गए गड्ढे भी रात्रि में परेशानी का कारण बन रहे हैं। साल्हेवारपारा से ब्राम्हणपारा वार्ड पहुंच मार्ग में पाईप लाईन के लिए गड्ढे तो खोदे गए हैं, लेकिन अधूरा छोड़ दिया गया है। कई स्थानों पर नालियां भी टूट गई हैं।
वार्ड प्रोफाइल
वार्डक्रमांक - 14
पार्षद - निलेश लुनिया
शौचालय - नहीं
जनसंख्या - 2400