पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संकल्प के साथ बनता जा रहा कारवां

संकल्प के साथ बनता जा रहा कारवां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलीछात्र- छात्राओं ने खुद पालीथिन यूज नहीं करने बड़ों को भी इसकी सीख देने की शपथ ली। शनिवार को नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 1000 बच्चों ने शपथ लिया। छात्राें के स्कूल के प्राचार्य आरआर श्रीवास ने संकल्प दिलाया दैनिक भास्कर के नो पालीथिन कैंपेन से लोग जुड़ते जा रहे हैं।

पर्यावरण और खुद के स्वास्थ्य को लेकर लोग भी सजग दिख रहे हैं। ठेलों से लेकर दुकानों में पालीथिन केरी बैग का उपयोग लगभग बंद सा हो गया है। संकल्प के साथ कारवां जुड़ते जा रहा है। शहर में इसका असर भी देखने को मिल रहा है।प्राचार्य आरआर श्रीवास ने कहा कि नो पालीथिन के लिए व्यक्तिगत सहयोग अत्यंत जरूरी है। खुद यूज नहीं करना है और दूसरों को भी प्रेरित करना है। पालीथिन अनंतकाल तक नहीं गलता, जो पर्यावरण के साथ सेहत के लिए खतरनाक है। अनेक गायों की पालीथिन खाकर मौत भी हाे चुकी। शिक्षक घनश्याम शर्मा ने कहा कि दैनिक भास्कर का नो पालीथिन प्रयास अनुकरणीय है।

सब मिलकर पालीथिन का बहिष्कार करेंगे तभी सफलता मिलेगी। अक्सर पालीथिन यूज करने के बाद आस-पास फेंक देते हैं। नालियां जाम हो रही है। राष्ट्रीय स्तर पर पालीथिन की मनाही चल रही है। आज से ही शपथ लेने के बाद हमे इसमे जुट जाना है। शपथ के दौरान एचएम ठाकुर, डीके गायकवाड़, सीमा घोरपड़े, खोमेश चंद्राकर, प्रीति साहू, साक्षी अवचार, मोहन कुंभकार आदि उपस्थित थे।

धमतरी. छात्राओं ने एक दूसरे का हाथ थामकर नो पालीथिन के लिए संकल्प लिया।

यहां प्रतिबंधित है प्लास्टिक सामानों का उपयोग

जैनसमाज के धनकेशरी मंगल भवन में 2007 से प्लास्टिक की कटोरी, डिस्पोजल सहित अन्य प्लास्टिक सामानों के उपयोग पर प्रतिबंध है। प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की शर्त पर ही लोगों को यह भवन किराए पर दिया जाता है। जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार पारख ने कहा कि मंगलभवन में प्लास्टिक के किसी भी उत्पाद के प्रयोग पर प्रतिबंध है। यहां तक की पानी बोतल मिनरल वाटर पर भी प्रतिबंध है। मिनरल वाटर पिलाना है तो 20 लीटर की जर्किन का प्रयोग करें और स्टील, कांच के गिलास में परोसे। सब्जी रसगुल्ला आदि के प्लास्टिक कटोरी, डिस्पोजल का भी उपयोग नहीं करने देते। यदि कोई समाज के इस नियम को तोड़ता है तो अगले बार उसे भवन किराए की सुविधा से वंचित कर दिया जाता है। अन्य समाजों भवन किराए पर चलाने वालों के लिए मंगल भवन का प्रयास प्रेरणास्पद है।