पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदर बाजार के संकरे मार्ग से आम जनता भी है दुखी

सदर बाजार के संकरे मार्ग से आम जनता भी है दुखी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर मार्ग की संकरी गलियों से अब आम जनता भी दुखी है। खरीददारी करने, स्कूल-कालेज, कार्यालय जाने वाले अब इस मार्ग का उपयोग नहीं करते। कभी जाना भी हो गया तो मुसीबत झेलनी पड़ती है। आऊटर और अन्य गलियों से आना जाना करते हंै। खरीददारी भी बाहर कर लेते हैं। अगर इमरजेंसी में किसी मरीज को इस मार्ग से आना पड़ गया तो ट्रेफिक के कारण जान जाने का खतरा बना रहता है।

संकरी गलियों में आए दिन जुलूस और रैलियां निकलती रहती है, जिसके कारण आम जनता और दुखी हो जाती है। लोगों ने बताया कि या तो उन्हें रास्ता बदलना पड़ता है या फिर रैलियों के पीछे-पीछे चलना पड़ता है। इस कारण कीमती समय जाया होता है। चाहकर भी इस संकरी गलियों का उपयोग नहीं कर पाते। खरीददारी के समय उन्हंे पुलिस की चालानी कार्रवाई का डर रहता है या फिर अन्य दुकानदारों की बात सुननी पड़ती है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन रखने की समस्या रहती है। यातायात व्यस्थित रखने के लिए सदर मार्ग का चौड़ीकरण पार्किंग के लिए जगह बनाना आवश्यक है। वाहनों की रेलमपेल के कारण हमेशा जाम की शिकायत रहती है। बेतरतीब वाहनों के कारण संकरा मार्ग और संकरा हो जाता है। इस संबंध में चर्चा में आम नागरिकों ने अपनी तकलीफ खुलकर व्यक्त की।

धमतरी: संकरे मार्ग के कारण ग्राहक भी खरीददारी करने से बच रहे।

खरीदारी करने नहीं जाते

शिक्षकशंकर यादव का कहना है कि सदर मार्ग हमेशा भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र बन गया है। संकरे मार्ग के कारण यातायात बाधित रहता है। वाहन सवार यहां खरीदारी करने नहीं आते। ग्राहक भी अब सुविधा चाहते हंै। दुकानों के सामने वाहन रखने जगह ही नहीं है। पार्किंग नहीं होने के कारण वे आऊटर से सामान खरीदने लगे हैं। इस मार्ग का चौड़ीकरण आवश्यक हो गया है।

नहींहै पार्किंग की व्यवस्था

शासकीयकर्मचारी राकेश मिश्रा, प्रहलाद बंछोर ने बताया कि यातायात समस्या से छुटकारा पाने इस मार्ग का चौड़ीकरण आवश्यक हो गया है। जल्दी आफिस पहुंचने की चाहत रखने वालों को इस मार्ग से तौबा कर लेनी चाहिए। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन जहां तहां खड़ी रहती है। दुकानदार और ग्राहकों के सामने वाहन रखने की समस्या जाती है।

जल्दचौड़ी हो सड़क

सदरमार्ग से संबंध रखने वाले अन्य नागरिक बंटी ठाकुर, कामता आवड़े, जनकसिंह, खेमराज ने भी बताया कि यातायात दुरूस्त रखने सदर मार्ग का चौड़ीकरण आवश्यक हो गया है। खरीददारी करते समय सबसे ज्यादा परेशानी होती है। वाहन चालकों को सदर पार करना किसी मुसीबत से कम नहीं लगता। संकरे मार्ग में जल्दी निकलने के चक्कर में दुर्घटनाएं भी होती है।

जाम से होती है अक्सर लोगों को परेशानी

शिक्षकसोहन यादव का कहना है कि ट्रैफिक समस्या से निजात पाने सदर मार्ग का चौड़ीकरण आवश्यक है। सदर मार्ग को पार करने में हमेशा परेशानी होती है। दिन भर जगह-जगह जाम रहने की शिकायतें बढ़ रही है। आपातकाल के समय मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। इस मार्ग से अस्पताल जाने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो जान जाने का खतरा रहता है। संकरा मार्ग होने के कारण लोगों को जगह नहीं मिलता। मिनटों के रास्ते को पार करने में घंटों समय लगता है।

शहरवासीभी कह रहे चौड़ीकरण हैं आवश्यक

प्रोफेसरहरिशंकर दीवान ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि रामबाग से मठमंदिर तक सबसे ज्यादा परेशानी होती है। यातायात की समस्या के कारण यहां सामान खरीदने से परहेज करते हैं। सभी जरूरी चीजंे अब वे आऊटर एनएच से ही खरीदना पसंद करते हैं। आवश्यक काम से सदर बाजार जाते है। संकरे मार्ग के कारण दुर्घटनाएं भी होती रहती है। पिछले दस सालों में जनसंख्या के साथ ट्रैफिक भी बढ़ा है। इसके एवज में सदर मार्ग का चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक हो गया है। इससे शहर सुंदर भी दिखेगा।