डिप्टी कलेक्टर पहुंचे जिला अस्पताल
धमतरी.जिला चिकित्सालय में बुधवार को डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा ने महिलाओंं को वितरित किए जाने वाले पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर भीमसिंह ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान पाया कि भर्ती मरीजों को पौष्टिक आहार की पुड़िया दो के बजाए एक दिए जा रहा है। उन्होंने तस्दीक में पाया कि मरीज के पास एक ही पैकेट है। बाद में मरीजों के परिजनों ने कलेक्टर को बताया कि उन्हंे आहार के पैकेट दो मिले हैं। मरीज को जानकारी नहीं थी इसलिए वे बता नहीं पाए। इस बात पर स्टाफ को समझाईस भी दिए थे कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को पौष्टिक आहार के दो-दो पैकेट देने के निर्देश दिए।