बाथरूम में गिरने से शिक्षिका की मौत
नहानेके लिए बाथरुम जा रही शिक्षिका की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
घटना बुधवार को सुबह 8 बजे की है। बनियापारा वार्ड निवासी अशोक पटेल की 22 वर्षीय पुत्री पिंकी पटेल नहाने जा रही थी। बाथरुम में पैर फिसल जाने से गिर गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट आने से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका विद्याकुंज स्कूल में शिक्षिका थी।
महानदी पुल में मिली लाश
ग्रामभोयना के बुधराम (35) का बुधवार को महानदी पुल में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि युवक ने अधिक शराब सेवन किया था। सड़क में गिरने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।