पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हक मांगने पंचायत कर्मियों ने गांधी चौक में शुरु किया धरना

हक मांगने पंचायत कर्मियों ने गांधी चौक में शुरु किया धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत कर्मचारियों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरु कर दिया है। गांधी चौक मैदान में संघ ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग पूरी नहीं होने की शर्त पर उग्र अांदोलन करने की बात कही गई।

अध्यक्ष घनश्याम साहू ने कहा कि शासन पंंचायत सचिवों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। कम वेतन में अधिक काम लिया जा रहा है। पूर्व में 1 दिसंबर 2014 को एक दिवसीय रैली निकालकर राज्य सरकार के नाम से ज्ञापन सौंपकर अल्टीमेटम दिए थे, लेकिन मांगों पर शासन ने आज तक ध्यान नहीं दिया। पूर्ण पेंशन का लाभ, दुर्घटना में मृत कर्मचारी के परिवार को 5 लाख रूपए का मुआवजा , न्यून योग्यताधारी चतुर्थ श्रेणी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति, सहायक आंतरिक करारोपण अधिकारी के पद पर 100 प्रतिशत पदोन्नति, निजी खाते में वेतन भुगतान, वेतन भुगतान की विषमता को दूर करने नया सर्कुलर जारी किया जाए। उन्होंने कहा है कि शासन जब तक मांगों को पूरी नहीं करेगी आंदोलन जारी रहेगा। धरना में मणीराम साहू, श्यामलाल विश्वकर्मा, सुभाष साहू, राजेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र सिन्हा, चुन्नीलाल साहू, अशोक साहू, उमेश ठाकुर, कोमल नेताम, ओंकार प्रसाद साहू, मोहनी साहू, खेमिन साहू, दधिचि अग्रवाल समेत संघ के पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।

धमतरी. मांगो को लेकर गांधी चौक में सचिवों ने दिया धरना।

64 पंचायतों के सचिव हड़ताल पर

मगरलोड।प्रांतीय आह्रवान पर 11 फरवरी से मगरलोड विकासखंड के 64 ग्राम पंचायतों के सचिव अपनी प्रमुख मां गों को लेकर हड़ताल पर चले गए। जनपद पंचायत कार्यालय के समक्ष शनिमंदिर के पास धरने पर बैठे है। हड़ताल के चलते पंचायत का प्रथम सम्मेलन रोजगार सहायकों के द्वारा संपन्न किया गया। सचिव संघ के प्रमुख मांगो में पंचायत विभाग के रिक्त पदों पर करारोपण एवं सहायक आंतरिक लेखापाल परीक्षण अधिकारी पद यथावत रखने आदि शामिल हैँ।