सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद दी विदाई
धमतरी | विदाईसमारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। इस मौके पर शिक्षकों का सम्मान हुआ। शासकीय आदर्श कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। प्राचार्य बी मैथ्यू ने कहा कि छात्रों का विद्यालयी जीवन का आज अंतिम दिन है। इसके बाद सभी छात्र-छात्राएं अपने जीवन का प्रारंभ नए आयाम से करेंगे। आने वाले समय में चुनौतियां, वातावरण और संघर्ष सब कुछ नया होगा। 11 कक्षा की छात्रों ने 12वीं के छात्राें को विदाई दी। इस विदाई समारोह में छात्र- छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत िकया। 12वीं के विद्यार्थियों ने स्कूल को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर शिक्षक सीएम शर्मा, एनके गजेन्द्र, एपी साहू, डीके देवांगन, एचएल साहू समेत बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थी।