पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला समूहों को मिलेगा सात प्रतिशत पर लोन

महिला समूहों को मिलेगा सात प्रतिशत पर लोन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरी क्षेत्र की स्व-सहायता समूहों की महिलाओं का कार्यशाला।

भास्करन्यूज |धमतरी

नगरनिगम सभाकक्ष में बुधवार को शहरी क्षेत्र की स्व सहायता समूहों की महिलाओं की कार्यशाला आयोजित हुई। महिलाओं को बैंक लिकिंग से संबंधित जानकारियां दी गई।

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना स्वर्ण जयंती समूह की महिलाओं का निगम आयुक्त ने कार्यशाला आयोजित कर बैंक लिकिंग की जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि महिला समूह को अब 7 प्रतिशत ब्याज में बैंक से ऋण मिलेगा। बैंक से जुड़ने से आय में वृद्धि होगी। यदि समूह ऋण राशि को समय के पूर्व जमा करेंगी, तो उन्हे 4 प्रतिशत में ब्याज मिलेगा। समूह को बैंक यह भी जानकारी नहीं लेगी कि अाप ऋण किसके लिए ले रहे है। कार्यशाला में शहरी क्षेत्र के 145 समूह की महिलाएं शामिल हुई।

धमतरी. कार्यशाला में उपस्थित स्वसहायता समूह की महिलाएं।