कर्मचारी संघ का धरना 24 को
जीजामगांव | छत्तीसगढ़कर्मचारी संघ 24 फरवरी को गांधी चौक धमतरी में धरना प्रदर्शन करेंगे। धरना पश्चात शाम को जुलूस निकालकर कलेक्टर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे।
मांगो में प्रमुख रूप से महंगाई भत्ते की पचास प्रतिशत की राशि को मूल वेतन में शामिल करना, आयकर की न्यूनतम सीमा पांच लाख रूपए, केन्द्र के समान देय महंगाई भत्ता, समूह बीमा राशि पांच लाख रूपए, राज्य कर्मियों को सेवाकाल में चार पदोन्नत वेतनमान, केन्द्रीय शिक्षकों के समान वन स्टेप अप केन्द्रीय वेतनमान निःशर्त अनुकम्पा नियुक्ति आदि है।