पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनी
धमतरी | जनसंघके संस्थापक पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि भाजपा ने मनाया। रायपुर रोड स्थित प्रतिमा पर बुधवार को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता गजराज जैन ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सभी भाजपाईयों को पंडित जी के बताये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं के बीच आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम जोर शोर से चलाने की जरूरत है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। महापौर अर्चना चौबे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष डा. एनपी गुप्ता, कविन्द्र जैन, दमयंतीन गजेन्द्र, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सतीश त्रिपाठी समेत भाजपाई मौजूद थे।