पूर्व विधायक ने दिलाई शपथ
ग्रामछाती में पहली बार महिला को ग्रामवासियों ने सरपंच चुना है। बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर धमतरी के पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने नवनिर्वाचित सरपंच महेश्वरी चन्द्राकर को शपथ िदलाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चोपड़ा थे। अध्यक्षता महापौर अर्चना चौबे ने की। विशिष्ट अतिथि शशि पवार, सियाराम छाटा, अनिता सोनकर, सुधीर गुप्ता, राकेश देवांगन, सुधीर गुप्ता थे। श्री चोपड़ा ने सरपंच महेश्वरी को शपथ दिलाई। पश्चात उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 67 सालों बाद छाती में महिला सरपंच पर भरोसा जताते हुए सरपुच चुनकर महिला सशक्तिकरण की मुहिम को और सशक्त किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह वे अपना घर परिवार सम्हालती हैं, उसी तरह छाती को भी संवारकर एक मिसाल पेश करेंगी। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।
धमतरी. छाती में आयोजित शपथ समारोह में उपस्थित अतिथिगण।
शपथ