पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर बार राजनीति की भेंट चढ़ जाता है चौड़ीकरण

हर बार राजनीति की भेंट चढ़ जाता है चौड़ीकरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागरिक तो उत्साहित हंै लेकिन नेता या उनके हिमायती नहीं चाहते शहर का विकास हो।

भास्करन्यूज |धमतरी

शहरके ज्यादातर व्यापारी और नागरिक यही चाहते हंै कि सदर मार्ग का चाैड़ीकरण शीघ्र हो। शहर सुन्दर दिखने के साथ व्यापार का भी विकास होगा। ट्रैफिक समस्या से निजात मिलेगी। नागरिक कहते हैं कि जब-जब चौड़ीकरण की बात उठती है लोग उत्साह भरी नजर से प्रशासन की ओर देखते हैं कि अब चौड़ीकरण हो जाएगा। लेकिन बात आती है और चली जाती है।

कुछेक नेता और उनके हिमायती ही शहर विकास में बाधक साबित हो रहे हैं। वे जानते हैं कि उनके हितों को कुठाराघात लग सकता है, इसलिए अपना दांवपंेच कर चौड़ीकरण को बीच में रूकवा लेते हैं। प्रशासन भी मजबूर होकर चुपचाप बैठ जाते हंै। तंग गलियों से परेशान नागरिकों ने जल्द ही चौड़ीकरण करने की मांग प्रशासन से की है। इस संबंध में नगरवासियों ने अपनी राय व्यक्त की,जो इस प्रकार है।

शहरविकास में राजनीति ही बाधक

शहरके देवशरण शर्मा ने कहा कि शहर के विकास में राजनीति ही सबसे बड़ी बाधा है। जब जब चौड़ीकरण की या शहर विकास की बात आती है तब-तब हमारे नेतागण पर्दे के पीछे हो जाते हंै। अच्छे कार्यो की शुरूआत नहीं कर सकते। बदहाल ट्रैफिक को देखते सदर का चौड़ीकरण आवश्यक है। इससे सभी व्यापारियों को लाभ होगा। आम नागरिक भी सुकून महसूस करेंगे।

विकास में सबकी भागीदारी

शासकीयकर्मचारी अनूप सोन का कहना है कि समय के साथ सभी को बदलना होगा। दस वर्ष पहले शहर क्या था, अब क्या हो गया है। सदर बाजार का भविष्य खतरे में दिखाई दे रहा है। व्यापार थम सा गया है। ट्रैफिक की बदहाली किसी से छुपी नहीं है। पहले जनसंख्या भी कम थी जिसके कारण सब कुछ ठीक था। अब परिवर्तन समय की मांग है, जिसे हम सब को समझना होगा। पुराने ढर्रे पर शहर का विकास नहीं हो पाएगा। लोग चाहते हैं कि शहर का विकास हो। यह तभी संभव है जब सदर बाजार का कायाकल्प होगा। राजनीति को दरकिनार कर सभी को आगे आना चाहिए।

धमतरी. दिन में कई बार सदर में लगता है जाम।