पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सारे नक्सलियों पर एक से 60 लाख तक इनाम

सारे नक्सलियों पर एक से 60 लाख तक इनाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उड़ीसाके सीमावर्ती इलाकों से लेकर गरियाबंद धमतरी जिले का एिरया काफी बड़ा है। भाैगोलिग क्षेत्र जंगलो पहाडियों से घिरा है इस कारण नक्सलियाें से पुलिस का आमना-सामना नही हो रहा है। एक माह पूर्व मैनपुर एरिया कमेटी के सात नक्सली भागकर आत्म समर्पण किए तब से नक्सलियों पर बड़े नक्सली नजर रख रहे है। खुफिया तंत्र की माने तो नक्सलियों के दूसरे क्षेत्र में ट्रांसफर किए जाने की भी खबर है।

नक्सलियों को सरेंडर के लिए आकर्षित करने पुलिस की रणनीति से बड़े कैडर के नक्सली का साथी नक्सलियों पर से भरोसा उठा।

भास्करन्यूज धमतरी

मैनपुरएरिया कमेटी के अंतर्गत नक्सलियों का कार्यक्षेत्र धमतरी एवं गरियाबंद जिला तथा उड़ीसा का कुछ इलाका है। हर नक्सली पर कम से कम एक लाख तथा कमांडरों पर 40 से 60 लाख तक ईनाम रखा गया है। सरेंडर करने पर उन्हे अलग से पैकेज देने का भी प्रावधान है। पुलिस की इस रणनीति का प्रभाव नक्सलियों पर पड़े, इसलिए बड़े नक्सली अपने साथी नक्सलियों पर कड़ी नजर रख रहें हैं।

इसका खुलासा एसपी मनीष शर्मा ने आज यहां किया और बताया कि ईनाम की राशि पैकेज के संबंध में प्रभावित क्षेत्र के गांवों जंगलों के पेड़ो पर पोस्टर चस्पा किया गया है। उन्होने बताया कि सारे नक्सलियों पर तगड़ा ईनाम रखा गया है।

एल एस के सदस्यों पर कम से कम एक लाख और कमांडरों पर 40 से 60 लाख का ईनाम है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को ईनाम तो मिलेगा ही साथ में पुनर्वास पैकेज का लाभ भी मिलेगा। इससे नक्सली आकर्षित हो रहें है लेकिन उन पर बडें नक्सली के कडी नहर होने के कारण निकल नही पा रहें है।

येहैं खतरनाक इनामी नक्सली

मैनपुरएिरया कमेटी का 50 वर्षीय नरेश उर्फ कार्तिक उर्फ दसरू उर्फ दरसना प्रमुख है। उस पर 60 लाख का इनाम है। दू्सरे नंबर पर सविता उर्फ रैनू मंडावी का नाम है। तीसरे नंबर पर जानी सलाम था जो आंध्रप्रदेश भागकर आत्म समर्पण कर चुका है। उसके स्थान पर सत्यम गावड़े का नाम गया है। एक एल एस के कमांडर सीमा, उप कमांडर मैनी, उर्मिला जयसिंह, रामबाई, सेवक का नाम है जिनमें से जयसिंह उिर्मला भी सरेंडर कर चुकें हैं। इनके अलावा रामदास, सरेन्द्र, राजू, जयसिंह, अंजू , लक्ष्मण आदि है। गोबरा एल एस में समीरा कमांडर है तथा उसके साथ मुरली, गणेशी, मैना, रीना, रामबती, कमला एवं उसका प्रेमी सोनू चमेदा जंगल के मुठभेड में मार गिराए गए।

प्रम