- Hindi News
- लापता युवक की बाइक नहर किनारे मिली, सनसनी
लापता युवक की बाइक नहर किनारे मिली, सनसनी
दो दिन से रहस्यमय ढंग से लापता हुआ था युवक, पुलिस के लिए बनी उलझन।
भास्करन्यूज धमतरी
आमापारानिवासी एक युवक पिछले दो दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता है। रविवार को युवक की बाईक नहर के किनारे संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है।
धमतरी शहर के आमापारा वार्ड निवासी गिरीश (29) पिता राजूराव पवार िपछले दो दिन से घर से लापता है। परिजनों ने युवक की लापता होने के बाद अपने स्तर पर खोजबीन की। जब युवक का कही सुराग नहीं मिला तो परिजनों नेे इसकी शिकायत कोतवाली में की। इस दौरान रविवार को सुबह खबर मिली की एक वाहन नहर के किनारे संदिग्ध अवस्था में खडी है। खबर पर वार्ड के युवक वाहन की शिनाख्ती के लिए पहुंचे तो उक्त वाहन गिरीश का निकला। आस-पास जांच पड़ताल करने पर चूहा मारने की दवा और शराब की बोतल मिली है।
पुलिसके लिए उलझन
लापतायुवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। नहर किनारे उसकी बाईक मिलने और आसपास शराब की बोतल, चूहा मारने की दवा मिलने से मामला अब पेचिदा बन गया है। युवक की रहस्यमय ढंग से लापता होना और नहर के किनारे वाहन का मिलना पुलिस को उलझन में डाल दी है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुट गई है।