पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 913 हेक्टेयर घटा खरीफ धान का रकबा

913 हेक्टेयर घटा खरीफ धान का रकबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िकसका कितना रकबा, आंकडे हेक्टेयर में

धमतरी. पिछले साल खरीफ फसल से धान का रकबा घटा।

फसल 2013 2014

धान 1,36,520 1,35,607

दलहन 830 4,183

मक्का 740 2,898

साग सब्जी 1,280 1,313

तिलहन 1,200 818

खरीफ सीजन में 1 लाख 44 हजार 920 हेक्टेयर में फसल का था लक्ष्य, 1 लाख 44 हजार 912 में लगा फसल।

भास्करन्यूज धमतरी

बारिशसीजन इस बार किसानों के लिए मुश्किलों भरा रहा। अनेक किसान अतिवृष्टि से अपनी फसल नहीं बचा सके। खरीफ फसल पर बारिश का असर स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। बोआई पूरी हो गई है। इस साल बोआई का रकबा बीते खरीफ फसल से कम हुआ है। कृषि विभाग के अनुसार खरीफ 2013 में 1 लाख 44 हजार 871 हेक्टेयर में फसल लेने का लक्ष्य रखा टार्गेट पूरा भी हुआ। इस साल 1 लाख 44 हजार 920 हेक्टेयर में फसल का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 1 लाख 44 हजार 912 में फसल लग पाया। अल्प अतिवृष्टि के कारण धान फसल का रकबा इस बार काफी घट गया। 2013 खरीफ में 1 लाख 36 हजार 520 हेक्टेयर में धान फसल लिया गया था, जबकि इस साल 1 लाख 35 हजार 607 हेक्टेयर में ही धान लग पाया। इस तरह धान फसल का रकबा इस साल 913 हेक्टेयर कम हो गया। कम रकबा एवं जिले के किसानों की फसल बर्बाद होने को ले इस साल उत्पादन भी घटेगा। कृषि विभाग के अनुसार धान का उत्पादन 2 से 3 फीसदी घट सकता है।

पांचगुणा बढ़ा दलहन

धानका रकबा घटा जरूर है, लेकिन दलहन मक्का का रकबा भारी बढ़ा है। बीते खरीफ सीजन में 830 हेक्टेयर में दलहन फसल लिया गया था। इस साल 4 हजार 183 हेक्टेयर में फसल लिया गया है। इसी तरह मक्का बीते खरीफ में 740 हेक्टेयर मे लिया गया था। इस साल 2 हजार 898 हेक्टेयर में मक्का लगा है।

बियासीपर असर

कृषिविभाग के एसडीओ एस एल साहू ने बताया कि मौसम के उतार-चढाव के कारण धान का रकबा घटा है, लेकिन अन्य फसल में वृद्धि हुई है। दलहन, मक्का मेे अप्रत्याशित वृद्धि है। बियासी पर ज्यादा असर पड़ा है।