पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मवेशी खुला छोड़े तो मालिक होंगे अंदर

मवेशी खुला छोड़े तो मालिक होंगे अंदर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी. नेशनल हाईवे में आवारा मवेशी अक्सर दुर्घटना की संभावना बढ़ाते है।

अवारा मवेशियों के साथ अब मालिक पर भी होगी कार्रवाई, कलेक्टर एवं एसपी हुए सख्त।

भास्करन्यूज |धमतरी

शहरके लिए परेशानी का सबब बने अवारा मवेशियों को लेकर प्रशासन अब सख्त कदम उठाने जा रहा है। मवेशियाें की धरपकड़ अभियान के साथ-साथ उनके मालिकों पर धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का फरमान जारी हुआ है।

कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक भीमसिंह ने इसे तत्काल अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। निगम का अमला मवेशियों की धरपकड़ करेगी और उनके मालिकों की सूची तैयार कर पुलिस को सौपेंगी। पुलिस उक्त सूची के आधार पर अवारा मवेशियों के मालिकों को पकड़कर थाने में अंदर करेगी। इसके बाद धारा 151 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर एसडीएम के न्यायालय में पेश करेगी। मालिक पर 5 हजार का फाईन तो होगा ही, बार-बार ऐसा हुआ तो उन्हे जेल भी भेजा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग, सिहावा रोड़, दानीटोला रोड, बाजार शहर के अन्य स्थानों में अवारा मवेशियों के जमघट से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। धरपकड़ के कई बार अभियान चलाए गए आैर कांजी हाऊस में भी डाला गया। इसके बावजूद सुधार नही रहा है। इसी वजह से प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।

जब्तीअभियान चलेगा

नगरनिगम अवारा मवेशियों को सीधा जब्त करने के लिए अभियान चलाएगा। उनके मालिकों को पकड़कर थाने में बिठाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं। एसपी ने कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया कि जिन 24 लोगों की सूची निगम ने सौंपा है उन्हे तत्काल पकड़ा जाए।

एक्सीडेंटका खतरा

^सड़कोंपर अवारा मवेशियों के स्वच्छ विचरण से एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। इसलिए पुलिस अब मालिकों पर कार्यवाही करेगी। मनीषशर्मा, एसपी धमतरी