पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेंडर खुलेगा आज, सेटिंग पहले ही हो गई

टेंडर खुलेगा आज, सेटिंग पहले ही हो गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठेेकेदारों के संभावित नाम जिन्हे मिला टेंडर

शीतल,भूनेश , मदन , गज्जू , विजय



रूपधर





भुवन



सुशील





बीके



बोरवेल्स





राकेश

जनप्रतिनिधि हटते ही मनमानी

पालिकाके निगम बनते ही नपाध्यक्ष पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो गया। इसका फायदा अब निगम के अधिकारी उठा रहे हैं। तभी तो निविदा खोले बगैर चहेतों को टेंडर बांट दिया गया। पहले जनप्रतिनिधियाें का डर रहता था, इसलिए इतना बडा रिस्क उठाने से अधिकारी डरते भी थे। उक्त सभी टेंडर एक करोड़ से अधिक के हैं। ताज्जुब की बात है कि सभी टेंडर 15 से 20 प्रतिशत एबब मेें दिया गया है। इससे निगम का ही नुकसान हो रहा है। उक्त कार्यो को बिलो में करने निगम के अनेक ठेकेदार लाइन में हैं।

धमतरी. नगर निगम धमतरी फाईल फोटो

कार्य का नाम

वार्डो में सरकारी उिचत मूल्य की दुकान सह गोदाम

स्पेिशफेशन अनुसार वाटर हार्वेस्टिंग

भवन, परिसर सार्वजनिक स्थानों में वाटर हार्वेस्टिंग

निगम के हाईस्कूल में ग्राउड, शेड, गेट , मूत्रालय निर्माण

फिल्टर प्लांट में पाथ वे सीसी रोड निर्माण

िनगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में बोर खनन हैण्डपंप स्थापना

नेहरू कारगिल गार्डन के लिए उद्यान सामाग्री प्रदाय कार्य

नगर निगम में विभिन्न विकास कार्यो के एक करोड़ के टेंडर में बड़ा खेल, अधिकारियों की मिली भगत।

भास्करन्यूज |धमतरी

नगरनिगम के बड़े ठेकेदारों और अधिकारियोें ने रिंग बनाकर शहर के विभिन्न ठेका कार्य मे गफलत किया है। रैनवाटर हार्वेस्टिंग, ग्राउंड शेड आदि निर्माण कार्यो को सेटिंग के तहत 15 से 20 प्रतिशत एबब में दिया गया है, जबकि इसके पूर्व पालिका कार्यकाल में अधिकांश टेंडर बिलो में जारी हुआ था। बड़े ठेकेदारों ने रिंग बनाकर सेटिंग के तहत अपना कब्जा तो जमा लिए लेकिन नाराज अन्य ठेकेदार परदर्शिता की मांग करते हुए जारी टेंडर को निरस्त करने की मांग कर रहे हंै।

इतना ही नहीं निविदा डालने की अंतिम ितथि 8 सितंबर, निविदा जमा खोलने की तिथि 15 सितंबर निर्धारित है। 15 सितंबर आज है, जबकि अधिकारियों ने सेटिंग कर टेंडर पहले ही अपने चहेतों को जारी कर दिया है। सूत्रों ने हमे उन ठेकेदारों के नाम एक दिन पहले दे दिया है, जिनका निविदा आज खुलना है।