पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपनों के बीच से चुनेंगे जनप्रतिनिधि

अपनों के बीच से चुनेंगे जनप्रतिनिधि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड प्रोफाईल क्र 10

धमतरी. महंतघासीदास वार्ड के शौचालय का बुरा हाल।

इनकी है अपेक्षा

महंतघासीदास वार्ड के निवासियों की मानंे तो वे वार्ड के जनप्रतिनिधि से कई अपेक्षा रखे थे ,लेकिन पांच साल में वार्ड में तालाब, सामुदायिक भवन एवं पेयजल की सुविधा भी नही मिली। अब भी जरुरतों के लिए दूसरे वार्ड पर आश्रित हैं।

जनसंख्या : लगभग 2500

मतदाता : लगभग 2000

किस वर्ग के लोग : श्रमिक

पानी निकासी : बुराहाल

सड़क : जर्जर

बुनियादी सुविधाएं : पर्याप्त नही

बरसाती पानी वार्डवासियों के लिए आफत से कम नहीं, निस्तारी करने दूसरे वार्ड पर आश्रित।

भास्करन्यूज |धमतरी

वार्डकी समस्यों की आेर पार्षद दिलचस्पी दिखाते तो आज यह स्थिति वार्ड की नही रहती। चुनाव के समय घर-घर में दस्तक देकर समस्याओं का निपटारा करने का वादा किए और जीतने के बाद वार्ड की स्थिति देखने तक नही आए ,यह बात महंत घासीदास वार्ड के लोगों ने कही। महंत घासीदास वार्ड के लोग सालों से बुनियादी सुविधाओं के लिए तरह रहे हंै। वार्ड में सुविधा नही होने के कारण वे जालमुपर वार्ड पर आश्रित हंै। वार्डवासी राकेश्वरी पटेल, बंसती पटेल, दुर्गो बाई साहू, सुलतान बाई का कहना है कि पांच साल पहले जो जनप्रतिनिधि से अपेक्षा रखे थे, पूरी नहीं हुई।

पार्षद शुरू से ही लापरवाह रहे,लिहाजा पांच साल पहले जैसी ही स्थिति है। बुनियादी सुविधाओं के लिए आज भी दूसरे वार्ड पर आश्रित हैं। वार्ड में तो तालाब है और ही पेयजल का साधन। शौचालय है पर देखरेख के अभाव में जर्जर है। सफाई कर्मचारी भी सप्ताह में एक दो बार ही आते हंै। सड़क का बुराहाल होने के कारण वार्डवासियों को कीचड़ से गुजर कर घर पहुंचना पड़ता है। जर्जर हालत होने के कारण जगह-जगह जानलेवा गड्‌ढे उभर आए है। ब्रेकर सड़क दुर्घटनाओं का कारण है।

वार्डवासीकरते हैं सफाई

महंतघासीदास वार्ड में एक ही शौचालय है, जो देखरेख के अभाव के कारण जर्जर हो चुका है। वार्डवासी स्वयं इस शौचालय की सफाई करते हंै। शौचालय के दरवाजोें को असामाजिक तत्वों के लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। लोगों ने कई बार मरम्मत की मांग की, लेकिन समाधान नही हुआ।

पार्षदके लिए चुनौतियां

बजबजातीनालियां, बरसाती पानी निकासी, तालाब सामुदायिक भवन की जरुरत इस बार पार्षद के लिए चुनौती होगी। बािरश के मौसम में पानी भरने से मुसीबत बढ़ जाती