- Hindi News
- नंबर प्लेट पर पार्टी का चिन्ह हुआ तो खैर नहीं
नंबर प्लेट पर पार्टी का चिन्ह हुआ तो खैर नहीं
नंबर प्लेट की जगह स्लोगन लिखाने वाले वाहनों पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, वाहन चालकों में हड़कंप।
भास्करन्यूज |धमतरी
दुपहियाएवं चारपहिया वाहनों में नेतािगरी का छाप लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नही है। ऐसे वाहनों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुहिम छेड़ दी है। कार्रवाई होने से वाहन चालकों में हडकंप मच गया है।
नंबर प्लेटों में नंबर की जगह पार्टियों का छाप एवं स्लोगन लिखाना फैशन हो गया है। पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों पर कोई काईवाई नही हो रही थी। इससे उनके हौसले बुलंद थे। दैनिक भास्कर ने ऐसे ही कुछ वाहनों की तस्वीर लेकर 14 सितंबर के अंक में खबर प्रकाशित किया। पुलिस के अालाधिकारियों तक बात पहुंची और रविवार से इस ओर कार्रवाई भी शुरू हो गई। रविवार को शहर के प्रवेश द्वाराे में पुलिस ने वाहनों की जांच पड़ताल की। दानीटोला स्थित नहर नाका चौक के पास पुलिस की कार्रवाई से हडकम्प मच गया। जांच के दौरान अधिकंाश दुपहिया वाहनो को पकड़ा गया। अनेक वाहनों में नंबर प्लेट नही लगे हैं, वाहनों में कागज समेत कई खामिया पाई गई।
प्रेसवाहन भी पकड़ाए
अनाधिकृतरूप से प्रेस लिखकर कई दुरूपयोग कर रहे है। पुलिस ने इस तरह के वाहनों की भी चेकिंग की पुलिस ने उक्त वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस की नजर सभी वाहनों की नंबर प्लेट पर है। फिलहाल ऐसे वाहन मालिको को चेतावनी देकर छोड़ा गया है दुबारा पकड़े जाने पर कार्रवाई करने की बात कही गई।