चुनाव को लेकर बनाई रणनीति
धमतरी| नगरीयनिकाय चुनाव को लेकर रविवार को पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक रिसाईपारा स्थित गायत्री मंिदर परिसर में हुई। बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति तैयार किया गया। जिलाध्यक्ष नारायण कौशिक ने बताया कि नगर निगम में महापौर का पद सामान्य महिला होने के बाद ओबीसी को भी चुनाव में टिकट मिलना चाहिए। साथ ही 27 प्रतिशत आरक्षण एवं अन्य मांगों को लेकर रणनीति बनाया गया।