जिला साहू समाज का हुआ गठन
गहमा-गहमी के बीच हुआ सर्वसम्मति से मनोनयन
भास्करन्यूज |धमतरी
दयारामसाहू जिला साहू समाज के नये अध्यक्ष चुन लिये गए है। गुरूवार को समाज के चुनाव में नामांकन के बाद समन्वय समिति के निर्णय पर उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
साहू छात्रावास बांसपारा में गुरूवार को जिला साहू समाज का चुनाव संपन्न हुआ। सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन फार्म खरीदी की प्रक्रिया चली। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए 8, उपाध्यक्ष के लिए 5, संगठन सचिव 4 एवं अंकेक्षक पद के लिए 2 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा पश्चात् कुछ लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया। चुनाव काफी गहमा-गहमी के बीच जारी रहा। इस दौरान समन्वय समिति ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए दयाराम साहू का नाम तय किया। समाज के लोगों ने समन्वय समिति की निर्णय को स्वीकार किया और दयाराम साहू नये जिला अध्यक्ष घोषित कियो गये।
इस दौरान उपाध्यक्ष ह्रदयराम साहू, मनोरमा साहू, संगठन सचिव मनीष साहू एवं अंकेक्षक पद पर जागेश्वर साहू को बनाया गया। इस अवसर पर विपीन साहू, हनुमंत साहू, बंदी साहू, गोदावरी साहू, चितरंजन साहू, मालक राम साहू, भुनेश्वर साहू, गणेश राम साहू, सरोज कुमार साहू, लीला राम साहू समेत समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
धमतरी. साहू छात्रावास भवन में हुआ चुनाव, मंच पर उपस्थित अतिथि।