- Hindi News
- नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई निष्ठा की शपथ
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई निष्ठा की शपथ
नगरी कालेज में छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन, कालेज का नाम रौशन करने का अाव्हान।
भास्करन्यूज |नगरी
सुखरामनागे महाविद्यालय नगरी में छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह कीे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जनपद अध्यक्ष श्रीमति पिंकी शिवराज शाह थीं। अध्यक्षता नगरपंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला ने की।
मुख्य अतिथि पिंकी शिवराज ने महाविद्यालय के विभिन्न पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्ष़ेत्र में कुछ नया करने अपने महाविद्यालय का नाम क्षेत्र में उच्चस्तर तक पहुंचाने का प्रयास करंे। कार्यक्रम अध्यक्ष नगरपंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला ने कहा कि महाविद्यालय की हर समस्या को हल करने विकास में हर सभंव प्रयास रहेगा। विशेष अतिथि शिवराज शाह, नगरपंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, जनपद सदस्य विकल गुप्ता, रामदयाल साहू, रामगोपाल साहू, कमलडागा, प्राचार्य डॉ अमिताभ बेनर्जी,रामशरण मरकाम, तेजस्वनी साहू,सूरजोतीन साहू, रोहणी साहू,खेलनसर भी उपस्थित थे।
समारोह में नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष नागेन्द्र किरण, उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, सचिव धमेश्वरी मरकाम ने शपथ ली। कार्यक्रम में मनोज शर्मा सर, मनोज जांगडे, पी एस सोनसाठ, के घ्रुव, डा आकांक्षा वर्मा, दुलेश्वरी कंडरा, प्रदीप जैन, आराधना शुक्ला, प्रिति बाला साहू, कृपाराम साहू, हिमेश साहू, राकेश नंदी महाविद्यालय के छात्रगण उपस्थित रहे।
धमतरी. कालेज में कार्यक्रम को संबोधित करती पिंकी ध्रुव एवं मंच में उपस्थित अन्य अतिथिगण।