पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइप लीकेज, स्कूल मैदान में कीचड़

पाइप लीकेज, स्कूल मैदान में कीचड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कीचड़ से होकर आवागमन कर रहे छात्र, सुधार के नहीं हो रहे प्रयास।

भास्करन्यूज |धमतरी

सरकारीहो या निजी अधिकांश स्कूलों में खेल मैदान नहीं है। जहां है वहां अव्यवस्था का आलम है। जालमपुर स्कूल मैदान इन्ही स्कूलों में से एक है। बरसाती पानी से ज्यादा यहां स्थित पानी टंकी आफत पैदा करता है।

जालमपुर मैदान में दो प्रायमरी, एक मिडिल स्कूल के साथ आंगनबाड़ी संचालित है। पिछले कुछ वर्षो से यहां स्थित पानी टंकी समस्या पैदा कर रही है। पाइप लाईन लीकेज होने से मैदान में हमेशा पानी भरा रहता है। छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक वार्ड के खिलाड़ी मैदान का उपयोग नही कर पा रहे। सबसे ज्यादा समस्या बच्चों को होती है, जिन्हें कीचड़ के बीच से चलकर क्लास रूम तक पहुंचना पड़ता है। बच्चे भी शिक्षकों की नजर हटते ही पानी में खेलने भाग जाते हैं। लगातार पानी जमे रहने से दुर्गंध भी उड़ रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नही हो रहा है।

टंकी का मेन पाइपलाइन लीकेज है जहां से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। निगम भी इसे सुधरवा नही पाया। पानी के कारण मैदान की शोभा बिगड़ गई है। अनदेखी से मैदान की दुर्गति हो गई है। स्कूल प्रबंधन ने भी कई बार समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। वार्ड के खिलाडी इसी मैदान पर प्रेक्टिस करते थे। उनका भी खेलकूद यहां बंद हो गया। शहर में पहले से ही खेल मैदान का अभाव है। अनदेखी से इस मैदान का खिलाड़ी उपयोग नही कर पा रहे हंै। खिलाड़ी जल्द व्यवस्था बनाने की मांग कर रहे।

धमतरी. टंकी का पानी लीक होकर मैदान में भर रहा।