गरीब बना अमीर, राशन भी हाथ से निकला
वार्ड प्रोफाइल, बनियापारा
जर्जर सड़कों से लोगों का गुजरना हुआ मुश्किल, सामुदायिक भवन की मांग करते थक गए वार्डवासी।
भास्करन्यूज |धमतरी
सरकारीयोजनाओं की जानकारी नही होने से बनियापारा वासियांे में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश है। आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन-धन योजना समेत कई योजनाओं से अधिकांश लोग वंचित हंै। वर्तमान में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने-कटवाने की भी जानकारी नही है।
बनियापारा वार्डवासियों में पूर्व पार्षद के खिलाफ आक्रोश है। वार्डवासी भरत मोटवानी, प्रकाश, सोनू रोहरा, विरेन्द्र गोलछा, पुरूषोत्तम यादव, गज्जू पटेल ने बताया कि पूर्व पार्षद की कार्यशैली समझ से परे था। सरकारी योजनाओं के अलावा वार्ड के किसी भी काम को प्राथमिकता से करने में रूचि नही दिखाए। लिहाजा आज भी पांच साल पहले जैसे स्थिति है। वार्ड में स्कूल, सामुदायिक भवन समेत कई सुविधाएं नही है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण वार्डवासियों को दूसरे वार्ड पर आश्रित रहना पड़ता है। सामुदायिक भवन के अभाव में तो वार्डवासियों को सामाजिक कार्यक्रम, शादी ब्याह के अलावा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। वार्ड में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। गलियों में कई पुरानी बिल्डिंग है, जो जर्जर हो चुकी है। समस्यों को लेकर पूर्व में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। निस्तारी के लिए लोगों को भटकना पड़ता है। वार्ड में जो लोग गरीब परिवार के हैं उनका नाम एपीएल में दर्ज कर राशन कार्डो को रद्द करा दिया गया। जिससे गरीब परिवारों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। परिवार के भरण पोषण में दिक्कत हो रही है।
दससाल से परेशानी
वार्डवासियोंने बताया कि वार्ड के लिए बारिश आफत से कम नही होती। पिछले दस सालों से वार्ड में बरसाती पानी निकासी की व्यवस्था नही है। ऐसे में बारिश के समय तो देवश्री मार्ग, शिव चौक रोड, रिसाईपारा रोड में घुटनों तक पानी भरा रहता है। बारिश के दौरान सड़क पार करने वाले कई लोग दुर्घटनाओं के शिकार भी हो चुके हैं। समस्या को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक प्रशासन ने समस्याओं की आेर कोई ध्यान नही दिया।
सड़क से गुजरना मुश्किल
वार्डकी सड़कों की हालत इतनी खराब है कि रास्ते से गुजरना मुसीबत से कम नही है। पाईप लाइन विस्तार के न