राज्य स्तरीय स्पर्धा नगर में
राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद स्पर्धा अंतर्गत पांच खेलों की मेजबानी धमतरी को मिली है। अंडर 19 टेनिस बाल केक्रिट स्पर्धा बाल-बालिका, खो-खो अंडर 17 बाल-बालिका, थ्रो बाल अंडर 14 बालक-बालिका, रोप स्कीपिंग अंडर 14, 17, 19, नेटबाल अंडर 14 बालक का आयोजन शहर में होंगा। उक्त आयोजन 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलेगा। खिलाड़ियों के लिए मेनोनाईट इंग्लिस स्कूल, मॉडल स्कूल, सामुदायिक भवन, शासकीय बालक स्कूल, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, सेटजेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल में व्यवस्था की गई है। आयोजन को लेकर स्कूलों के पीटीआई की बैठक सहायक संचालक एके देवांगन ने ली है। उक्त जानकारी दीपक शर्मा ने दी है।