यूथ हास्टल्स की ट्रेकिंग 7 को
धमतरी| यूथहास्टल्स की जिला इकाई द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर रात्रिकालीन ट्रेकिंग का आयोजन 7 अक्टूबर को किया जा रहा है। रूद्रेश्वर महादेव मंदिर तथा डा खूबचंद बघेल बैराज का चयन ट्रेकिंग स्थल के लिए किया गया है। सिर्फ संस्था के सदस्यों के लिए होने जा रहे इस ट्रेकिंग कार्यक्रम का सहभागिता शुल्क 3 सौ रूपए प्रति व्यक्ति रखा गया है जबकि 10 वर्ष तक के बच्चों का शुल्क 2 सौ रूपए होगा। कार्यक्रम में सीमित स्थान होने के कारण पंजीयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डा अनंत दीक्षित ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि पंजीयन के लिए हुकुमचंद जैन मठमंदिर चौक, चन्द्रदीप सिंह शिखा मेडिकल, साहिर हुसैन आमापारा, सुरेन्द्र मुजवानी गोलबाजार धमतरी तथा कुरूद में लक्ष्मीकांत द्विवेदी एवं महेन्द्र चन्द्राकर से संपर्क कर सकते हैं।