सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त
धमतरी| जिलाकांग्रेस कमेटी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं कांग्रेस के अभियान को गति प्रदान करने नगर पंचायतों में प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रभारियों को पार्टी के लिए सदस्य बनाने एवं कांग्रेसियों की बैठक लेकर संगठन को मजबूत करने कहा गया है। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी ने दी है।