- Hindi News
- पर्यवेक्षक ने टटोला, दावेदारों की रेस हुई तेज
पर्यवेक्षक ने टटोला, दावेदारों की रेस हुई तेज
गरमाने लगी राजनीति, टिकिट चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त,
भास्करन्यूज |धमतरी
कौनबनेगा मेयर! यह तो नगर निगम के चुनाव से स्पष्ट होगा। लेकिन कौन सी पार्टी हॉटशीट पर किसे बिठाएगी यानि पार्टी से मेयर पद का प्रत्याशी कौन होगा? इसे लेकर जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। दावेदारों की लाईन लंबी हो गई है। हर कोई अपने- अपने स्तर से बडे नेताओं की दौड़ लगाने में जुट गया हैं।
नगर निगम के पहले चुनाव में भाजपा कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। इसे लेकर कुछ दिन पहले कांग्रेस की बैठक में चर्चा हुई है। मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित हुआ है लिहाजा प्रत्याशी चयन के लिए महिलाओं पर नजर है। कांग्रेस चाहती है कि जीत सकने वाली प्रत्याशी को टिकिट दें, लेकिन यह फैसला लेना पार्टी के लिए ही चुनौती भरा होगा।
पर्यवेक्षक छाया वर्मा एवं प्रवीण साहू की उपस्थिति में हुई जिला कांग्रेस की बैठक में इस बार ऐसे-ऐसे चेहरे नजर आए, जिनका नाम पत्रकारों को पूछना पड़ा। कुछ कांग्रेसियों में उत्कंठा थी कि ये कौन है, वो कौन है। जानना भी जरूरी है क्योंकि मेयर पद के लिए पार्टी की प्रत्याशी कोई भी हो सकती है।
जो टिकिट के दावेदार है। वैसे ऐन समय पर छिपे चेहरे भी बाहर सकते हैं। चाहे जो हाे पर इस बार कांग्रेस दमदार प्रत्याशी उतारकर भाजपा से दो-दो हाथ करने के मूड में है।
कांग्रेसीखेमें में माहौल की तारीफ
चुनावपर्यवेक्षक आए और माहौल शांत हो, ऐसा पहली बार देखने को मिला। पर्यवेक्षक के समक्ष किसी ने खुलकर दावेदारी नही की। पार्षद चुनाव लड़ने वालों की तादाद भी कम नही है लेकिन इसके लिए भी किसी तरह का हल्ला-गुल्ला नही मचा। वैसे शांत माहौल को कांग्रेसी पार्टी के अनुशासन का मंत्र बता रहे हैं, वहीं कुछ इस खामोशी को आने वाले तूफान की निशानी बता रहें है।
बगावत को लेकर सतर्कता
नगरीयनिकाय चुनाव में गुटबाजी बगावत को लेकर पर्यवेक्षक ने जो नाराजगी जताई ,उसका कितना असर होता है, यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल टिकिट के लिए किस्मत अजमाने के लिए कई लोग तैयार नजर रहे हंै। कुछ कांग्रेसी बैठक के बाहर कहते रहे, आओ देखें जरा।