पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों का धरना प्रदर्शन स्थगित

शिक्षकों का धरना प्रदर्शन स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी| छत्तीसगढ़शिक्षक संघ द्वारा सोमवार को आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को दीपावली तक स्थगित कर दिया है। पांच सूत्रीय लंबित मांगो को लेकर संघ ने 22 सितम्बर को शिक्षामंत्री के घेराव का फैसला लिया था। लेकिन आगामी त्यौहारो को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। प्रांतीय प्रवक्ता जगदीश गोस्वामी ने जानकारी दी कि इससे पहले शिक्षामंत्री, शिक्षा सचिव और संघ पदाधिकारियो के बीच वार्ता के दौरान व्याख्याता की पदोन्नति कार्यवाही, सहायक शिक्षको को समयमान वेतन देने, वेतनमान में विसंगति में सुधार, स्कूल समय को पूर्ववत करने की मांग पर आश्वासन दिया था। लेकिन लंबे समय बाद भी मांगो पर कार्यवाही नही होने से शिक्षक संघ ने प्रदर्शन का निर्णय लिया है। उक्त जानकारी जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र दादर ने दी।

प्रशिक्षणका हुआ शुभारंभ

धमतरी|रिदमराग-रंग एकेडमी द्वारा 20 से 25 सितंबर तक गरबा प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ संरक्षक जुदिथ,नम्रता पाठक ने किया।