गरबा डंंाडिया की धूम
धमतरी| ढोलबाजे गरबा ग्रुप द्वारा गुजराती समाज भवन मेें गरबा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। 5 वे दिन प्रतिभागी काला परिधान में पहुंचे प्रतिभागियोें ने छकड़ी गरबा के स्टेप्स सीखें। संयोजिका सरिता दोशी ने बताया कि प्रतिभागियों ने डां़डिया को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिदिन ड्रेस कोड प्रतियोगिता की जा रही है।आस्था लुंकड,एकता वाधवानी,विनू हिन्दूजा,बुलबुल लखवानी,दिशा जसूजा,शकंुतला साहू,पीयूष जसूजा को बेस्ट ड्रेसअप का पुरस्कार दिया गया।हुडो,झूमर,मोहिनी,चंद्रिका,सनेडो,टिपली,घोड़ा रास गरबा आकर्षण का केन्द्र रहा।