उमरदा में आयुष स्वास्थ्य शिविर कल
कुरूद। आम जनता के स्वास्थ्य के प्रति सजग जिला आयुर्वेद विभाग धमतरी द्वारा एवं परिक्षेत्र कम्प्यूटर कल्याण संघ कुरूद से संबध्द नव सृजन युवा समिति के सहयोग से विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 23 सितम्बर दिन मंगलवार को ग्राम उमरदा में रखा गया है। शिविर में उपचार, औषधि वितरण, रक्त परीक्षण भी किया जायेगा। प्रशासन ने लगाए जा रहे शिविर में क्षेत्र के लोगो को स्वास्थ्य लाभ लेने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।