पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताकि नौनिहाल रहें तंदुरूस्त

ताकि नौनिहाल रहें तंदुरूस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमजोरनौनिहालों को तंदुरुस्त करने जिले भर में जागरूकता फैलाई जा रही है। और आम जनता को ऐसे उपाय अपनाने प्रेरित किया जा रहा है जिनसे कुपोषित शिशुओं को स्वस्थ किया जा सके। इस समय कुपोषण मुक्त अभियान चलाए जा रहें है। इसी उद्देश्य को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चरणबध्द अभियान जारी है। इस अभियान के दो चरण पूर्ण हाे चुके है। प्रथम चरण के तहत गांव-गांव मंे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी वरूण नागेश ने बताया कि विभाग की नवजतन याेजना का तृतीय चरण 18 से प्रंारभ हो चुका है और 26 सितंबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत शहरी क्षेत्र के अलावा जिले के 251 ऐसे ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है जहां कुपोषित बच्चों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक हैं।

ऐसे स्थानों के महिला स्व सहायता समूहों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कमजोर शिशुओं को सुपोषित करने के उपाय बताए जा रहे हंै। समूहों को कमजोर बच्चाें को गोद लेकर उनकी देखरेख करने प्रेरित किया जा रहा है साथ ही बताया जा रहा कि कमजोर,कुपोषित की पहचान कैसे करे और उन्हें तंदुरुस्त करने क्या, कब और कितना खिलाने के साथ और क्या सावधानियां बरती जावें। रूद्री सेक्टर की परियोजनाधिकारी सरिता एवं मास्टर ट्रेनर नरेन्द्र एवं परमेश्वरू ने कार्यशाला में बताया कि ज्यादा कमजोर एवं कुपोषित बच्चों के लिए धमतरी जिला अस्पताल एवं नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोषण पुनर्वास केन्द्र बनाया गया है।

धमतरी. रूद्री सेक्टर में आयोजित हुई कार्यशाला।