- Hindi News
- शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है वार्ड
शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है वार्ड
वार्ड प्रोफाइल, सुभाषनगर वार्ड
सुभाष नगर वार्ड में विद्युत व्यवस्था का बुराहाल, मांग करते थक गए लोग।
भास्करन्यूज |धमतरी
सुभाषनगर वार्ड में लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हंै। वार्ड में पानी की समुचित व्यवस्था है, ही लाईट की। शाम ढलते ही वार्ड में अंधेरा छा जाता है। बिजली नही होने के कारण लोगों में दहशत बना रहता है। वार्ड की समस्या दूर नही होने से लोगों में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन के खिलाफ भी गुस्सा है।वार्डवासी निर्मला यादव, चन्द्रिका नेताम, पुष्पा साहू, शंकर नेताम ने बताया कि वार्ड के पूर्व पार्षद की अनदेखी के कारण वार्ड पांच साल पीछे चला गया। बुनियादी सुविधाएं तो मिली। अन्य के लिए तो अर्जी ही देते रहे हैं।
सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण परिवेश की जिंदगी जी रहे हंै। वार्ड मंे स्नानागार, नाली की सुविधा नही है। अधिकांश घरों के शौचालय घरों से निकलने वाला पानी वार्ड के एकमात्र तालाब में जाता है। कांटा तालाब में वार्ड के लोग निस्तारी भी नहीं करते। मवेशियों को नहलाया जाता हैै। तालाब की सफाई को लेकर कई बार गुहार लगा चुके है। तालाब किनारे पचरी बनाने की भी मांग रखे थे, लेकिन मांगों पर अमल नही हुआ। बारिश के दिनों में तो गालियों के साथ-साथ वार्ड तालाब बन जाता है, जो काफी दिनों के बाद सूखता हैै।
कनेक्शनकाम के नहीं
वार्डवासियोंने बताया कि वार्ड में घरोंघर नल कनेक्शन तो दिया गया, लेकिन नलों में पानी नही रहा। जबकि हर माह पानी का पैसा पटाते हैं।
नए पार्षद के लिए चुनौतियां
सुभाषनगर वार्ड में पेयजल सुविधा, बरसाती पानी निकासी व्यवस्था, शौचालय जीर्णोद्धार, सड़कों की मरम्मत आदि चुनौती होगी। इनके लिए लोग अर्जी देते रहे हैं।
जनसंख्या : लगभग 2000
मतदाता : लगभग 1400
पानी निकासी : बुराहाल
सामुदायिक भवन : एक
सड़क : जर्जर
शौचालय : बुराहाल
बुनियादी सुविधा : अपर्याप्त
धमतरी. बिजली व्यवस्था से परेशान हैं सुभाषनगर के लोग, नालियों में जमा है गंदा पानी।